UTTARAKHAND

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ थीम पर जश्न की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार (23 मार्च) से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे। यह आयोजन 25 मार्च तक चलेगा और इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

रविवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की।

जनता को मौके पर ही मिलेंगी महत्वपूर्ण सुविधाएं

इस बार सरकार के चार साल के जश्न को जनसेवा से जोड़ा गया है। परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही विभाग द्वारा कई काउंटर लगाए जाएंगे, जहाँ:

  • स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए जाएंगे।
  • सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की भी व्यवस्था रहेगी।

विकास योजनाओं की सौगात

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा और व्यवस्था

कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिजली और साउंड सिस्टम में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 hour ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 hour ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

2 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

22 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

22 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

23 hours ago