देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने नए साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, साल 2026 में राज्य के सरकारी कर्मचारियों को कुल 28 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। सरकार ने इस बार कैलेंडर में किसी भी नए अवकाश की घोषणा नहीं की है।
सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों की यह संख्या कार्यालय के स्वरूप पर निर्भर करेगी। जिन सरकारी कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह (5-Day Week) की व्यवस्था लागू है, जैसे कि सचिवालय और विधानसभा, वहां कर्मचारियों को साल भर में केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे।
शासन ने जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों और त्योहारों के मद्देनजर छुट्टियां देने का अधिकार बरकरार रखा है।
जारी किया गया यह कैलेंडर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकों, कोषागारों और शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होगा। इसमें राष्ट्रीय पर्वों, प्रमुख त्योहारों और जयंतियों को शामिल किया गया है। 2026 के लिए छुट्टियों की यह सूची कर्मचारियों को अपने साल भर के कार्यक्रमों की योजना बनाने में मदद करेगी।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…