देहरादून: नए साल 2026 का आगाज होते ही उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विकास को नई रफ्तार देने के लिए अपनी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘नीतियों से परिणाम’ (Policies to Results) का वर्ष घोषित किया है। सरकार की नई रणनीति का केंद्र बिंदु सुशासन, समावेशी विकास, कृषि-उद्यानिकी सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता है।
किसानों की आय बढ़ाने पर ‘हाई वैल्यू’ फोकस
साल 2026 में सरकार का सबसे बड़ा जोर कृषि और उद्यानिकी (Horticulture) के जरिए आर्थिकी को मजबूत करने पर है।
पारदर्शी सुशासन और ‘जीरो टॉलरेंस’
सरकार ने साल 2026 में प्रशासन को पूरी तरह तकनीक-आधारित और जवाबदेह बनाने का निर्णय लिया है।
कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई उड़ान
राज्य की आर्थिकी में पर्यटन को ‘इंजन’ की तरह इस्तेमाल करने की योजना है। चारधाम यात्रा को हाई-टेक बनाने के साथ-साथ विंटर टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और होमस्टे योजनाओं को विस्तार दिया जाएगा। वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चारधाम ऑल वेदर रोड और सीमावर्ती सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी।
रोजगार और महिला सशक्तिकरण
क्या बोले सीएम धामी?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “साल 2026 उत्तराखंड के लिए परिणाम दिखाने का साल होगा। हमारा उद्देश्य है कि सुशासन का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस और हाई वैल्यू फसलों (कीवी, सेब) को बढ़ावा देकर हम किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। हमारा लक्ष्य एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है, जहां विकास और प्रकृति साथ-साथ चलें।”
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…