हल्द्वानी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के जंगलों से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज में दो युवा नर बाघों के बीच अपने क्षेत्र (टेरिटरी) पर कब्जे को लेकर ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि दोनों की ही जान चली गई। दोनों बाघों के शव एक-दूसरे से महज 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं। उत्तराखंड के वन्यजीव इतिहास में संभवतः यह पहला मामला है जब आपसी जंग में एक साथ दो बाघों की मौत हुई हो।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सिमलिया के जंगलों से लगातार बाघों के भीषण संघर्ष और भयानक दहाड़ की आवाजें आती रहीं। देर रात अचानक जंगल में सन्नाटा छा गया। रविवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। जंगल के भीतर करीब एक किलोमीटर अंदर दोनों बाघ मृत पड़े थे और आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, पशु चिकित्सकों की टीम और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पंजों के गहरे निशान और घसीटे जाने के सबूत मिले हैं।
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड में संरक्षण प्रयासों के चलते बाघों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बाघों का दायरा अब मैदानी इलाकों से निकलकर पहाड़ी क्षेत्रों की ओर भी फैल रहा है। सीमित जंगल और बढ़ती आबादी के कारण युवा नर बाघों के बीच अपना अलग इलाका (टेरिटरी) बनाने के लिए संघर्ष तीखे हो गए हैं।
अधिकारी का बयान:“प्रथम दृष्टया यह मामला दो नर बाघों के बीच आपसी वर्चस्व (Territorial Fight) की खूनी जंग का लग रहा है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर फॉरेंसिक सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।”— कुंदन कुमार, डीएफओ (हल्द्वानी वन प्रभाग)
मुख्य बिंदु : सीमित अनुमति: 1 अगस्त से लिपुलेख दर्रे के जरिए सिर्फ 20 व्यापारी/सहायक ही…
चमोली (उत्तराखंड) | :विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावे में हुई हेराफेरी की जांच के…
स्कूल खुलने और बारिश से खराब सड़कों के कारण यातायात पुलिस का बड़ा फैसला शहर…
चमोली (उत्तराखंड) | : विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावे में हुई करोड़ों की कथित…
देहरादून:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में अमर शहीदों को याद करते हुए भावभीनी…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन'…