देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, लेकिन साथ ही पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां दी हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद लेने के लिए करीब 1 लाख सैलानी पहुंच चुके हैं, जिससे शहर के होटल और सड़कें पूरी तरह पैक हो गई हैं।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पूरी तरह से सफेद चादर में लिपटा हुआ है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में 4 फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो चुकी है। तापमान गिरकर माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विषम परिस्थितियों के बावजूद आईटीबीपी (ITBP) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान मंदिर की सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात हैं।कपाट बंद होने के बावजूद वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
भारी बर्फबारी ने कई जिलों में परिवहन सेवाओं को ठप कर दिया है। उत्तरकाशी और बागेश्वर के पहाड़ी रास्तों पर भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को संभालने और मुख्य मार्गों से बर्फ हटाने के लिए जिला प्रशासन को JCB मशीनों का सहारा लेना पड़ा है।गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भी कई जगहों पर फिसलन बढ़ने के कारण यातायात सावधानी से संचालित किया जा रहा है।
मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते मॉल रोड और धनोल्टी मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश और बर्फबारी किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर सेब के बागवानों और रबी की फसल के लिए यह नमी बेहद जरूरी मानी जा रही है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लें और फिसलन वाले रास्तों पर गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…