रुद्रप्रयाग: सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से आगामी 26 अप्रैल को भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने बताया कि बैराज के रेडियल गेटों की मरम्मत और सिल्ट फ्लैशिंग (जमी हुई गाद की सफाई) के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। इसके चलते मंदाकिनी नदी के जलस्तर और प्रवाह में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 26 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक बैराज के सभी गेट खोल दिए जाएंगे। इस दौरान नदी का बहाव अत्यंत तीव्र होगा, जिसे देखते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है।
परियोजना प्रबंधन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सचेत किया है कि वे इस अवधि के दौरान स्वयं नदी की ओर न जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नदी क्षेत्र में जो भी संस्थाएं या व्यक्ति खनन कार्य में लगे हैं, वे अपनी मशीनों और जानवरों को निर्धारित समय से पहले ही सुरक्षित दूरी पर हटा लें। लापरवाही बरतने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।
19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन से पीएम मोदी करेंगे मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता,…
हरिद्वार/देहरादून:उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा एक्शन लिया गया है। शासकीय…
देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के लिए…
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तर भारत के जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण…
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और सांगठनिक ढांचे को नई धार देने…
चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा…