देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आज शुक्रवार से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। मैदानी इलाकों में जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
18 अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
19 अप्रैल को स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम का मिज़ाज बदला रहेगा और कई स्थानों पर बादल, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इस तीन दिवसीय मौसम परिवर्तन के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।
देहरादून/विकासनगर: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जारी निहंग सिखों के विवाद के बीच पुलिस-प्रशासन…
विकासनगर (देहरादून): उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर पर गुरुवार (25…
विकासनगर (देहरादून): विकासनगर की एक अदालत ने तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुई…
हल्द्वानी (नैनीताल)। मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आकर नीट (NEET) की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा…
देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है।…
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार की संयुक्त पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना…