देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल के सफल कार्यकाल और सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में जश्न मना रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी भाजपा की ओर से विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों और प्रेसवार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इस सिलसिले में बागेश्वर जिला भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। धामी कैबिनेट के मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस कलयुग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरे भगवान के रूप में अवतार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए रास्ते पर चलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के गांव-गांव और वार्ड स्तर तक की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन चुके हैं, जिन्होंने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार इतना लंबा कार्यकाल पूरा किया है। कैड़ा के अनुसार, भारत को विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प है, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा ने 13 जून से 16 जून तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और मंत्रियों को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व, 12 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन गए हैं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…