UTTARAKHAND

रामनगर: कोसी नदी में तैरता मिला एक महीने के हाथी के बच्चे का शव, टाइगर के हमले की आशंका

रामनगर: रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले अपर कोसी बीट के रिंगोड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोसी नदी में एक महीने के हाथी के बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया गया। प्रारंभिक जांच में हाथी के बच्चे के शरीर पर टाइगर के पंजों के निशान मिले हैं, जिससे वन विभाग टाइगर के हमले में मौत की आशंका जता रहा है।

नदी में तैरता दिखा शव
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रिंगोड़ा क्षेत्र में कोसी नदी के पानी में एक हाथी के बच्चे का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर रेंज के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर रामनगर ले आए।

झुंड से बिछड़ने पर टाइगर ने बनाया शिकार!
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र महज एक महीने के आसपास आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर टाइगर के पंजों के स्पष्ट घाव दिखाई दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि अक्सर जंगलों में टाइगर और हाथियों का आमना-सामना हो जाता है। वैसे तो हाथियों का झुंड अपने बच्चों की पूरी सुरक्षा करता है, लेकिन आशंका है कि यह बच्चा किसी तरह अपने झुंड से बिछड़ गया होगा और अकेला पाकर टाइगर ने उसे अपना शिकार बना लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
वर्तमान में हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा वन विभाग की टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago