Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Breaking: उत्तरकाशी के मोरी में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

Earthquake Tremors In Uttarkashi: उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोली। हालांकि किसी भी तरह के जनहानि की कोई सूचना नहीं है

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र बिंदु सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर है. भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 रही. जिसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार समस्त तहसील/थाना/चौकियों क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं. अभी तक भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

भूकंप का समय प्रातः- 11:56:32IST
भूकंप की तीव्रता- 03.00
अक्षांश: 31.03N
 देशांतर: 78.09 E
 गहराई: 05 किमी0

उत्तराखंड, घाटी भूकंप संभावित क्षेत्र

उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है. 8 अक्टूबर, 2005 को कश्मीर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भीषण भूकंप ने कश्मीर में तबाही मचाई थी, जिसमें 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी

देहरादून में 26 अगस्त को आए हल्के भूकंप के झटकों ने क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता की एक बड़ी चेतावनी दी है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन यह उन गगनचुंबी इमारतों के लिए खतरे की घंटी है, जो भूकंप रेखाओं के आसपास या ऊपर बनी हैं। हाल के मास्टर प्लान में इन रेखाओं को चिह्नित कर निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की सिफारिश की गई थी, जिस पर शासन ने मंजूरी भी दी।

इसके बावजूद, देहरादून में लगातार ऊंची इमारतों का निर्माण हो रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां भूकंपीय फाल्ट लाइनों का जाल है। राजपुर रोड, सहस्त्रधारा, और शहंशाही आश्रम क्षेत्र से गुजरने वाली मेन बाउंड्री थ्रस्ट फाल्ट लाइन और मोहंड के आसपास से हिमालयन फ्रंट थ्रस्ट फाल्ट लाइन प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में ऊंची इमारतों का बढ़ता निर्माण देहरादून के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, क्योंकि शहर भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

15 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

15 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

24 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 day ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 day ago