UTTARAKHAND

उत्तराखंड में पशुओं को दी जाने वाली इन 34 एंटी माइक्रोबियल दवाओं पर लगा प्रतिबंध

देहरादून: देशभर में इन दिनों प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड में भी बच्चों को दिए जाने वाली कफ सिरप के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, पशुओं को दी जाने वाली एंटी माइक्रोबियल से संबंधित दवाओं पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं ड्रग्स प्रशासन ने प्रदेश में एंटी माइक्रोबियल से संबंधित दवाओं के इंपोर्ट, एक्सपोर्ट और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन उत्तराखंड (एफडीए) के अपर आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं.

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पशुओं को दी जाने वाली कुछ रोगाणुरोधी पदार्थों और उनके फॉर्मूलेशन्स के आयात, निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है. दरअसल, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर 23 सितंबर 2025 को पत्र जारी किया गया था. जिसके तहत केंद्र सरकार ने पशुओं के उपयोग के लिए तमाम रोगाणुरोधी समूहों के रोगाणुरोधी पदार्थों और उनके फॉर्मूलेशन्स के आयात, निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है.

इन एंटीबायोटिक्स पर लगाया प्रतिबंध: पशुओं के बीमार पड़ने पर दी जाने वाली 15 एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) पर रोक लगाई गई है. जिसमें यूरिडोपेनिसिलिन (Ureidopenicillins), सेफ्टोबिप्रोल (Ceftobiprole), सेफ्टारोलाइन (Ceftaroline), साइडरोफोर सेफलोस्पोरिन (Siderophore cephalosporins), कार्बापेनेम्स (Carbapenems), पेनेम्स (Penems), मोनोबैक्टम्स (Monobactams), ग्ल्य्कोपेप्तिदेस (Glycopeptides), लिपोपेप्टाइड्स (Lipopeptides), ऑक्साजोलिडिनोन्स (Oxazolidinones), फिडैक्सोमिसिन (Fidaxomicin), प्लाजोमिसिन (Plazomicin), ग्लाइसिलसाइक्लिन्स (Glycylcyclines), एरावासाइक्लिन (Eravacycline) और ओमाडासाइक्लिन (Omadacycline) नामक एंटीबायोटिक्स शामिल है.

इन एंटीवायरल्स पर लगाया प्रतिबंध: इसके साथ ही पशुओं के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 18 एंटीवायरल्स (Antivirals) पर प्रतिबंध लगा दी है. जिसमें अमैंटाडाइन (Amantadine), बालोक्साविर मार्बॉक्सिल (Baloxavir marboxil), सेल्गोसिविर (Celgosivir), फेविपिराविर (Favipiravir), गैलिडेसिविर (Galidesivir), लैक्टिमिडोमाइसिन (Lactimidomycin), लैनिनामिवीर (Laninamivir), मेथिसाजोन/मेटिसाजोन (Methisazone/Metisazone), मोलनुपिराविर (Molnupiravir), निटाज़ोक्सानाइड (Nitazoxanide), ओसेल्टामिवीर (Oseltamivir), पेरामिविर (Peramivir), रिबाविरिन (Ribavirin), रिमांटाडाइन (Rimantadine), टिज़ोक्सानाइड (Tizoxanide), ट्रायजाविरिन (Triazavirin), उमिफेनोविर (Umifenovir) और जानामिवीर (Zanamivir) नामक एंटीवायरल्स शामिल है. इसके अलावा, पशुओं को दी जाने वाली एक एंटी प्रोटोजॉल्स (Antiprotozoals) पर प्रतिबंध लगाया है. जिसका नाम निटाजोक्सानाइड (Nitazoxanide) है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago