UTTARAKHAND

Uttarakhand: कर्मचारियों की मांगों पर कल शासन में अहम बैठक, बोनस-डीए और गोल्डन कार्ड के मुद्दे उठेंगे

देहरादून।उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर कल (बुधवार को) सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि कर्मचारियों का पक्ष रखेंगे, वहीं विभिन्न विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रकरणों का निदान कराने के लिए कटिबद्ध है और लगातार शासन एवं सरकार के समक्ष इन मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली इस बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न लंबित मुद्दों को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से राज्य कार्मिकों को दीपावली बोनस और केंद्र सरकार की दरों पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

गोल्डन कार्ड की समस्याएं बड़ा मुद्दा

बैठक के एजेंडे में गोल्डन कार्ड के तहत आ रही समस्याएं भी एक बड़ा मुद्दा होंगी। परिषद ने हाल ही में इस विषय पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर के समक्ष अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल्डन कार्ड धारक कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सूचीबद्ध निजी अस्पताल या तो कार्ड लेने से इंकार कर रहे हैं या मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने पिछले शनिवार की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक राज्य कर्मचारी को इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ा, क्योंकि पंजीकृत अस्पतालों ने उसे गोल्डन कार्ड पर इलाज देने से मना कर दिया था। इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों में भारी रोष है।

इस बैठक को कर्मचारियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाएगी और जल्द से जल्द समाधान निकालेगी।

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

17 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

23 hours ago