देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। ओबीसी आरक्षण के लिए नियमावली तैयार कर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद यह नियमावली लागू हो जाएगी, जिससे निकायों में ओबीसी आरक्षण की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
राज्य में नगर निकाय चुनावों की अधिसूचना 10 नवंबर के आसपास जारी होने की संभावना है। इससे पहले जिलाधिकारियों के स्तर से ओबीसी आरक्षण प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में शुरू की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग भी इस प्रक्रिया की तैयारी में जुटा है।
शहरी विकास विभाग के अनुसार, तैयार किए गए फार्मूले के आधार पर नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में ओबीसी सहित अन्य आरक्षित पद निर्धारित किए जाएंगे। देहरादून नगर निगम समेत कई अन्य निगमों के मेयर पदों पर भी स्थिति नियमावली के बाद ही स्पष्ट होगी।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…