UTTARAKHAND

अहमदाबाद विमान हादसा: हरिद्वार में मां गंगा के तट पर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना और श्रद्धांजलि अर्पित की गई

हरिद्वार: अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में मारे गए 265 लोगों की आत्माओं की शांति के लिए आज, 13 मई को हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान मां गंगा से प्रार्थना की गई कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें.

पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि मां गंगा को पुष्प अर्पित कर सभी मृतक आत्माओं के मोक्ष की कामना की गई.

ज्ञात हो कि यह दुर्घटना कल, 12 जून गुरुवार को हुई थी, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर ही क्रैश हो गया. विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल अवस्था में जीवित बचा. विमान एक इमारत से भी टकराया था, जिससे इमारत में मौजूद 24 अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 265 हो गई. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का भी निधन हो गया, जो लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे.

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

17 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

23 hours ago