पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बीते बृहस्पतिवार देर रात भूकंप के दो झटकों से धरती डोली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे नींद से उठकर घरों से बाहर भागने को मजबूर हुए। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी क्षेत्र था। पहला और सबसे तेज झटका रात 1:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.1 रिक्टर रही। इसके ठीक 12 मिनट बाद, 3.7 तीव्रता का एक और झटका महसूस हुआ, जिसने लोगों की दहशत और बढ़ा दी।
जिले के मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना और झूलाघाट जैसे विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती के डोलने से लोग अपनी नींद से जाग उठे और फौरन सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कुछ सेकंड के बाद पहला झटका शांत होने पर लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन दूसरे झटके ने उन्हें फिर से डरा दिया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था और अब तक कहीं से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…