states news

सेना ने शुरू किया पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘पंचशूल प्लस’, ‘हिल से दिल तक’ टैगलाइन के साथ सीमांत तक पहुंचेगी आवाज

पिथौरागढ़: भारतीय सेना ने चीन और नेपाल सीमा पर शुक्रवार से अपना पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन “88.4 एफएम रेडियो पंचशूल प्लस” का संचालन शुरू कर दिया है। ‘हिल से दिल तक’ की टैगलाइन के साथ यह रेडियो स्टेशन सीमांत क्षेत्रों के लोगों और पर्यटकों को मौसम और सड़क मार्गों की स्थिति की सटीक जानकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान करेगा।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य सेना, स्थानीय प्रशासन और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बसे दूरस्थ गांवों के साथ-साथ सीमांत जिले के लोगों के बीच नई जानकारी साझा करना और संचार स्थापित करना है। 88.4 एफएम पर प्रसारित होने वाला यह चैनल भारतीय सेना का पहला अपना रेडियो स्टेशन है।

पंचशूल प्लस के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मौसम की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रसारित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, रेडियो चैनल स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा करेगा। ग्रामीणों, युवाओं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और सशस्त्र बलों के साक्षात्कार भी प्रसारित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय आवाज को मंच मिलेगा।

यह रेडियो स्टेशन कुमाऊंनी परंपराओं, त्योहारों और इतिहास की जानकारी देने के साथ-साथ कुमाऊंनी गीतों, लोक संगीत और हिंदी गीतों का भी प्रसारण करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमांत जिले में, यह रेडियो स्टेशन विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। सेना अपने रेडियो स्टेशन से पर्यटकों और स्थानीय लोगों तक मौसम और सड़क मार्गों की स्थिति की सटीक जानकारी पहुंचाएगी, जिससे आपदा के दौरान होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा और लोगों को सही समय पर सही सूचना मिल सकेगी।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

22 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

22 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago