states news

देहरादून: SIT खंगालेगी गैंगस्टर मित्तल की कुंडली, निवेशकों के 45 करोड़ रुपये हड़पकर हुआ है फरार

देहरादून: फ्लैट बेचने के नाम पर निवेशकों के 45 करोड़ रुपये हड़पकर फरार हुए गैंगस्टर दीपक मित्तल के मामले में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र दीपक स्वरूप ने विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब आइजी को ऐसी सूचना मिली है कि इनामी और फरार होने के बावजूद दीपक मित्तल कुछ माह पहले देहरादून में घूमकर गया था।

पुष्पांजलि इंफ्राटेक की देहरादून स्थित आर्किड पार्क परियोजना में 90 फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में दीपक मित्तल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके विरुद्ध नौ मुकदमे दर्ज हैं, और उस पर व उसकी पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है।

आइजी दीपक स्वरूप ने बताया कि नवगठित एसआइटी में उन विवेचकों को भी शामिल किया जाएगा, जो मित्तल के विरुद्ध दर्ज नौ मुकदमों में पहले से जांच कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी इस दल का हिस्सा रहेंगे। एसआइटी इन केसों की प्रगति की समीक्षा करेगी और विवेचना में रही कमियों की भी गहन जांच करेगी।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि फरार होने से पहले दीपक मित्तल ने अपनी कुछ संपत्ति रिश्तेदारों को बेची है, जिसकी भी एसआइटी द्वारा जांच की जाएगी। गुरुवार को आइजी कार्यालय की ओर से कुछ पीड़ित निवेशकों से संपर्क कर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। इस मामले में कुछ पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी सामने आ रही है, जिसकी भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

22 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

22 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago