रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर स्थित क्यारी गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।हरियाणा के कुछ पर्यटकों ने जान जोखिम में डालकर अपनी स्कॉर्पियो कार उफनती खिचड़ी नदी में उतार दी। तेज बहाव और गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण कार बीच धारा में फंसकर आधी डूब गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की जान पर बन आई।
घटना के अनुसार, बरसात के कारण खिचड़ी नदी पूरे उफान पर थी। इसके बावजूद पर्यटकों ने लापरवाही बरतते हुए नदी पार करने की कोशिश की। जैसे ही कार नदी के बीच पहुंची, तेज बहाव के कारण इंजन बंद हो गया और गाड़ी बहने लगी। गाड़ी में फंसे युवक मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर और डंडों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की मदद से स्कॉर्पियो को भी नदी से बाहर खींच लिया गया।
क्यारी गांव के एक ग्रामीण विनोद बधानी ने बताया कि बरसात के मौसम में खिचड़ी नदी का जलस्तर बेहद खतरनाक हो जाता है। प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद पर्यटक अक्सर ऐसे जोखिम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय पर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो यह लापरवाही एक बड़े हादसे में बदल सकती थी।
यह घटना उन पर्यटकों के लिए एक चेतावनी है जो रोमांच के लिए बरसाती नदियों और नालों के खतरों को नजरअंदाज कर देते हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे ऐसे मौसम में नदियों के पास जाने से बचें और अपनी जान जोखिम में न डालें।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…