ऋषिकेश: ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचट्टी स्थित पाम व्यू रिजॉर्ट में आयोजित रेव पार्टी में हुड़दंग करना संचालकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है और 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। पार्टी में मिली सात युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है।
शनिवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि पाम व्यू रिजॉर्ट, जोगियाना, मोहनचट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक से शराब परोसने के लाइसेंस के बारे में पूछताछ की, जिसे वह दिखाने में असमर्थ रहे। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में अभय कुमार (सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश), विनीत गोयल (मोतीनगर, गाजियाबाद), असलम (संगरूर मोहल्ला, पट्टीवाल कला, पंजाब; हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब), और अमनदीप (कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब) शामिल हैं। एक अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा, 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…
शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…
चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…
क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…
चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…