देहरादून: उत्तराखंड में शराब की नई दुकानों को लेकर उठी जनता की आवाज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में फिलहाल किसी भी नई शराब की दुकान को खोलने पर रोक लगाई जाए।
मुख्यमंत्री को इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्यवाही के निर्देश जारी किए। बताया जा रहा है कि विभिन्न जिलों में नई मदिरा दुकानों के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
सरकार पहले ही नई आबकारी नीति के तहत धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के पास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस फैसले के अनुपालन के निर्देश जारी कर दिए हैं, और कहा है कि नई शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…