देहरादून: उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती का भव्य जश्न मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भर में 11 दिनों तक चलने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस उत्सव का सबसे विशेष आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संबोधन होगा।
शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रजत जयंती समारोहों की श्रृंखला 1 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगी। सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यक्रमों की सूची जारी करते हुए बताया कि ये आयोजन प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर किए जाएंगे ताकि जन-जन तक उत्सव का उल्लास पहुंच सके।
राष्ट्रपति का ऐतिहासिक संबोधन
उत्सव के दौरान, 3 और 4 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 नवंबर को सदन को संबोधित करेंगी, जो उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में ऐसा दूसरा ही अवसर होगा।इससे पहले यह गौरव 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को प्राप्त हुआ था। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विविध कार्यक्रमों से सराबोर होगा उत्तराखंड
11 दिवसीय समारोह की शुरुआत ईगास के भव्य आयोजन से होगी।देहरादून में 3 से 9 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इनमें नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, युवा खेल, पर्यावरण, बलिदानियों को नमन, सांस्कृतिक विरासत और रोजगार जैसे विषय शामिल हैं।
इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है, जो 11 नवंबर को एफआरआई में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…