UTTARAKHAND

मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी, उत्तराखंड STF ने पश्चिम बंगाल से सरगना किया गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी गिरोह के सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया.

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से एक ऐसे गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी पहचान और बैंक डिटेल्स का उपयोग कर ₹3.20 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. आरोपी ने खुद को एक कंपनी के उच्च अधिकारी के रूप में पेश करके फर्जी भुगतान की मांग की थी.

मई 2025 में टिहरी गढ़वाल निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक मैसेज मिला जिसमें एक व्हाट्सएप नंबर सेव करने का अनुरोध किया गया. मैसेज भेजने वाले ने खुद को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बताया और एक नए प्रोजेक्ट के लिए ₹1.95 करोड़ की एडवांस पेमेंट की आवश्यकता बताते हुए तुरंत भुगतान करने को कहा. ठगों ने पीड़ित से श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध किया. हालांकि, पीड़ित को कुछ संदेह हुआ, लेकिन इस दौरान धोखेबाजों ने फर्जी एमडी, फर्जी पहचान और बैंक डिटेल्स का गलत उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹3.20 करोड़ जमा करवा लिए.

जाँच के दौरान, साइबर पुलिस टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया. इससे मुख्य आरोपी सूरज मौला, निवासी परगना, पश्चिम बंगाल की पहचान हुई. उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी सूरज मौला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में आरोपी से घटना में प्रयोग किए गए 2 मोबाइल, 3 सिम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड की छायाप्रति, 3 डेबिट कार्ड और 2 सिम कार्ड बरामद हुए.

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने खुद को मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पेश किया और व्हाट्सएप के जरिए (जनरल मैनेजर, फाइनेंस एंड अकाउंट्स) से संपर्क कर उनका विश्वास जीता. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी द्वारा साइबर अपराध के लिए उपयोग किए गए बैंक खातों में मात्र एक महीने में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

16 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

16 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago