UTTARAKHAND

उत्तराखंड में ओलंपिक जोश! पहली बार मनाया जाएगा ‘वर्ल्ड ओलंपिक डे’

देहरादून: उत्तराखंड में पहली बार विश्व ओलंपिक दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है, और 2025 में इसकी थीम ‘लेवलिंग द प्लेइंग फील्ड’ (खेल सामाजिक समावेशन के लिए) रखी गई है. उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर इस दिन हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है.

उत्तराखंड में जल्द ही दो बड़े आयोजन होने वाले हैं: 21 जून को विश्व योग दिवस और 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस. योग दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने एक बैठक की. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस साल 21 जून को विश्व योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया और अभिभावकों व समाज को जागरूक होने का आह्वान किया.

योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उनके लिए आवश्यक योगासन सिखाए जाएंगे. इस साल योग दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग मिलकर एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. इसमें आम लोगों के अलावा, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र, शिशु सदनों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और उनके बच्चे शामिल होंगे. अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी योगासन प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा कराए जाएंगे.

बैठक के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय आयोजनों की भी समीक्षा की. समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य में पहली बार विश्व ओलंपिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. हल्द्वानी स्थित गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ही आम जनता को भी शामिल किया जाएगा. इन कार्यक्रमों का आयोजन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सहयोग से किया जाएगा.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago