UTTARAKHAND

उत्तराखंड STF का ‘ऑपरेशन प्रहार’: नेपाल जा रही 2.40 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी चंपावत और बनबसा पुलिस के साथ मिलकर तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों को बनबसा क्षेत्र से लगभग 800 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ के अनुसार, यह साल 2025 में उत्तराखंड में पकड़ी गई हेरोइन की सबसे बड़ी खेप है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरज दीप सिंह, करनेल सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, ये सभी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं। इन्हें बनबसा थाना क्षेत्र से उस समय दबोचा गया, जब वे बाइक के जरिए मादक पदार्थ उत्तराखंड ला रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त थे और पहले भी उत्तराखंड, नेपाल, मुंबई और गोवा में नशे की बड़ी खेप पहुंचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड के रास्ते नेपाल में हेरोइन की तस्करी करते हैं, जहां इसे भारी मुनाफे पर बेचा जाता है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि उत्तराखंड को ‘ड्रग्स-फ्री देवभूमि’ बनाने के मुख्यमंत्री के अभियान के तहत मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एक आरोपी के खिलाफ लखीमपुर जिले में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

16 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

17 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago