Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में होगी नेशनल विंटर गेम्स की मेजबानी,औली में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होंगे खेल

National Winter Games 2025: भारतीय ओलंपिक संघ ने जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को देने की मंजूरी दे दी है।

देहरादून: उत्तराखंड के औली में आगामी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पर्यटन विभाग, विंटर गेम्स एसोसिएशन, गढ़वाल मंडल विकास निगम और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में देहरादून में आयोजित की गई।

विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि पर्यटन विभाग और विंटर गेम्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से औली में सीनियर राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें स्कीइंग के विभिन्न श्रेणियों, जैसे अल्पाइन सलालम, जाइंट सलालम, स्नो बोर्डिंग और स्की माउंटेनिंग की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

29 जनवरी से दो फरवरी तक औली में सीनियर राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं होंगी। विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणी व्यास, संरक्षक लक्ष्मण मेहता, विकेश डिमरी, पर्यटन अधिकारी चमोली बृजेश पांडे, किशोर डिमरी, ओलंपिक एसोसिएशन के शिवा केशवन बैठक में वर्चुअली जुड़े।

इस आयोजन को लेकर सभी ने अपनी सहमति दी और औली में खेलों के सफल आयोजन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

उम्मीद जताई जा रही है कि यदि मौसम सहयोग करता है, तो देशभर के स्कीइंग खिलाड़ी औली के खूबसूरत ढलानों पर अपना कौशल दिखाने के लिए एकत्रित होंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

10 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

10 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

11 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago