UTTARAKHAND

उत्तराखंड में UCC लागू – सीएम धामी का बड़ा बयान

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- UCC लागू कर अपना वादा पूरा किया, सभी को मिलेगा समानता का अधिकार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर शिवालिक वेलोड्रम में हुए ट्रैक साइकिलिंग की प्रतियोगिता देखी। इस दौरान खिलाड़ियों ने सीएम के समक्ष वेलोड्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू कर जनता से किया वचन पूरा किया है। यूसीसी लागू होने से सभी को समानता का अधिकार मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उन्हें सशक्तिकरण करेगा। लिंग, जाति के भेद और कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी। इसमें सभी के लिए प्रावधान किया गया है। अब अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गुजरात ने भी यूसीसी की कमेटी बना दी है। यह गंगोत्री देवभूमि से निकली है और देश के अन्य राज्य भी इसका लाभ लेंगे।

खेल प्रतियोगिता में सीएम धामी

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से कार से मनोज सरकार स्टेडियम पहुंचकर ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होंने पुरुष वर्ग के टीम परस्यूट डिस्टेंस 4000 मीटर प्रतियोगिता में विजेता टीमों को मेडल पहनाए और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। वे स्वयं पूरे प्रदेश में हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहुंचकर खिलाड़ियों की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभी तक लगभग 30 से अधिक मेडल उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए हैं।

बजट में महिला और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान

सीएम धामी ने कहा कि बजट को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बजट में सभी वर्गों विशेषकर महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों का ध्यान रखा जाएगा। कुछ नवाचार भी होंगे, जिससे राज्य समृद्ध और आत्मनिर्भर बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, और राज्य इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

7 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

8 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

8 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

13 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

13 hours ago