देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ (BLO) मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब आगामी 1 अप्रैल से ‘प्री एसआईआर’ (Pre-SIR) का सघन मैपिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अब तक राज्य में 19 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जा चुके हैं।
मतदाता सूची का हो रहा शुद्धिकरण
डॉ. जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान में हर बूथ पर ASD (Absent, Shifted, Death) श्रेणी वाले मतदाताओं की पहचान की जा रही है। यानी ऐसे मतदाता जो अनुपस्थित हैं, दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनकी अलग से सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक रहे।
‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ (Book a Call with BLO) की नई सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक आधुनिक फीचर पेश किया है। अब मतदाता एक क्लिक के जरिए अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।
इस पहल से मतदाताओं को अब अपने बीएलओ को खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और निर्वाचन संबंधी कार्य घर बैठे सुगम हो सकेंगे।
देहरादून। दूनवासियों और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे…
देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मार्च के महीने में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को…
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन का डंका अब…
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने बदरी-केदार…
पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उनके…
टिहरी। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक…