UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अक्टूबर के अंत तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में ठंडक कम तो मैदानों में दिन में हल्की गर्मी

देहरादून: उत्तराखंड में अक्टूबर का आखिरी सप्ताह शुष्क मौसम के साथ विदा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है।इस दौरान राज्य भर में दिन में तेज धूप खिलेगी, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर कम महसूस होगा, वहीं मैदानी जिलों में दिन के समय हल्की गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।शुष्क मौसम और चटक धूप के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 27 अक्टूबर के बाद एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन इसका कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा।

फिलहाल, बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंडक रहती है, जबकि दिन में धूप की तपिश गर्मी का अहसास करा रही है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

14 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

14 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

15 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

16 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

19 hours ago