गोपेश्वर/औली। उत्तराखंड में मार्च के महीने में मौसम ने ऐसा रंग बदला है कि हर कोई हैरान है। रविवार रात हुई झमाझम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी ने पहाड़ों को फिर से शीतकाल जैसा बना दिया है। औली से लेकर बदरीनाथ धाम तक की चोटियां सफेद चादर से ढक गई हैं, जिसे देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए हैं।
मार्च में बर्फबारी देख पर्यटक हैरान, यात्रा हुई यादगार
औली पहुंचे पर्यटकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। रुड़की से आए पर्यटकों का कहना था कि मार्च में बर्फ देखने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इस बेमौसम बर्फबारी ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया। सोमवार सुबह जब खिली धूप बर्फ पर पड़ी, तो नजारा बेहद मनोहारी हो गया।
बदरीनाथ में आधा फीट बर्फ, ट्रैकिंग रूट भी ढके
बदरीनाथ धाम में आधा फीट से अधिक बर्फ जमी है। वहीं, प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थलों जैसे रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, ब्रह्मताल और बगजी बुग्याल में 1 से 2 फीट तक बर्फ दर्ज की गई है। सोमवार को ब्रह्मताल और वाण-वेदनी ट्रैक पर करीब 45 पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए निकले।
इन इलाकों में बढ़ा असर:
जंगलों की आग पर लगा ‘ब्रेक’, वन विभाग ने ली राहत की सांस
मौसम में आए इस बदलाव का सबसे सकारात्मक पक्ष जंगलों की आग रही। बारिश और बर्फबारी के चलते जंगलों में लगी आग खुद-ब-खुद बुझ गई है, जिससे वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों ने बड़ी राहत महसूस की है।
मैदानी इलाकों में भी दिखा असर:
पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को धूप निकलने के बाद दोपहर में अचानक काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की अमावस्या का अपना आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व…
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी…
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक…
चमोली: उत्तराखंड में मार्च के महीने में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बारिश…
ऋषिकेश: देवभूमि ऋषिकेश के मुनिकी रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) परिसर में आज से…