चमोली/देहरादून | उत्तराखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली है। चमोली जिले सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में गर्मी तपिश बढ़ा रही है, वहीं पहाड़ों में हुई इस बर्फबारी से कड़ाके की ठंड लौट आई है।
मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उत्तराखंड के पांच संवेदनशील जिलों— उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और गर्जना का अनुमान जताया है। इन जिलों में 3300 मीटर से ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष 8 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके तुरंत बाद (8 अप्रैल से) पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आएगी। इससे पूरे उत्तराखंड में ठंडक महसूस की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अप्रैल के महीने में इस तरह की बर्फबारी ने पहाड़ों को नया रूप दे दिया है। पर्यटन स्थल औली में बर्फ की चादर बिछने से सैलानी उत्साहित हैं। हालांकि, बारिश और ठंड के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
TV10 INDIA एडवाइजरी:
अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…