UTTARAKHAND

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान का अलर्ट; तापमान में गिरावट के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राजधानी देहरादून और मसूरी में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, चारधाम में से एक केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी होने की खबर है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना है, जिसे देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसके अलावा, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली कड़कने, तेज बारिश होने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बीते शनिवार के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 16.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी हाल कुछ ऐसा ही था, लेकिन अब इस बदलाव के साथ तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

14 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

14 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

15 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

15 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

20 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

20 hours ago