देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हुई वर्षा और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों तक ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, खासकर कुमाऊं मंडल में पारे में अधिक गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात और वर्षा हुई है। इसका असर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के रूप में देखा गया है।कई इलाकों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, जबकि कुमाऊं के कुछ हिस्सों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भी सुबह से हल्के बादल छाए रहे और धूप-छांव का खेल चलता रहा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ का उत्तराखंड में कोई सीधा प्रभाव नहीं है, लेकिन इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है।इसी के परिणामस्वरूप राज्य की चोटियों पर वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली।
तापमान में आई इस गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड की दस्तक महसूस की जा रही है।स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…
उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…
नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…
हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…
रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…