उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर को वरुणा नदी (वरुणागाड़) में नहाने गया 18 वर्षीय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानसू (भटवाड़ी) निवासी 18 वर्षीय अनमोल जोशी पुत्र महेश जोशी रविवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ वरुणा नदी में नहाने गया था। बड़ेथी चुंगी के पास नदी में छलांग लगाकर स्नान करने के दौरान वह अचानक तेज बहाव का संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में बह गया।
दोस्तों के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोग
अनमोल को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया।
प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मुस्तैद
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दलों ने वरुणा नदी से लेकर आगे गंगा नदी तक व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि नदी के किनारों और अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाश की जा रही है। जलस्तर और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू कार्य में कुछ कठिनाई आ रही है, लेकिन प्रशासन की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।
प्रशासन की अपील
इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम को देखते हुए आम लोगों और युवाओं से अपील की है कि वे नदी-नालों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच जोखिम उठाकर स्नान करने या उनके करीब जाने से बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक खोज अभियान जारी रहेगा।
देहरादून:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में अमर शहीदों को याद करते हुए भावभीनी…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन'…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के…
देहरादून, : देश-विदेश में अपनी विशिष्ट सुगंध, बेजोड़ स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध…
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी…
देहरादून: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित हो रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों…