कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व अभिनव थापर ने लगाया आरोप
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस-वार्ता की। उन्होंने आबकारी विभाग पर प्लास्टिक होलोग्राम का इस्तेमाल कर पर्यावरण प्रदूषित करने का आरोप लगाया।
वहीं, उन्होंने कहा कि पीएमओ के निर्देश पर केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा उत्तराखंड के आबकारी विभाग को बीती 18 जनवरी को तीन हफ्ते में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। लेकिन, आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उनके मुताबिक आबकारी विभाग ने पिछले साल 20 नवंबर को शराब की बोतलों में लगने वाली होलोग्राम का टेंडर निकाला, जिसमे उन्होंने पॉलिस्टर Plastic युक्त 36 माइक्रोन का होलोग्राम की मुख्य मांग रखी। जबकि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) कार्यालय द्वारा 30 जून 2022 को जारी गाइडलाइन के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) 100 माइक्रोन से कम पर प्रतिबंधित है।
इसे लेकर कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने 23 दिसंबर को पीएमओ में शिकायत दर्ज कराई थी। पीएमओ ने आबकारी विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। जो अभी तक नहीं दी गई है।
उन्होंने टेंडर को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट, नवनीत सती व नवीन जोशी मौजूद रहे।
देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…
दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…