Categories: sports news

विनेश फोगाट की अपील खारिज, सिल्वर मेडल से रह गईं वंचित

नई दिल्ली: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सिल्वर मेडल की अपील करने वाली विनेश की याचिका कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने खारिज कर दी है। इस फैसले के साथ ही ओलंपिक मेडल का सपना देखने वाली विनेश का सपना टूट गया है।

विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस निर्णय के बाद जहां भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सख्त प्रतिक्रिया दी थी, वहीं विनेश फोगाट ने भी इस फैसले को चुनौती दी थी। उन्होंने CAS में अपील की थी कि उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल दिया जाए, लेकिन CAS ने इस अपील को खारिज कर दिया।

IOA ने फैसले पर जताई निराशा
CAS के इस फैसले पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने गहरी निराशा जताई है। IOA का मानना है कि केवल 100 ग्राम वजन के अंतर के लिए किसी एथलीट को अयोग्य घोषित करना अनुचित है। भारत की तरफ से CAS में कानूनी टीम ने पूरी मेहनत से तर्क प्रस्तुत किए, लेकिन CAS के फैसले ने विनेश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। IOA ने कहा कि वे विनेश फोगाट के साथ खड़े हैं और आगे के कानूनी विकल्पों की तलाश जारी रखेंगे। IOA ने खेलों में न्याय और निष्पक्षता की वकालत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, और कहा है कि वे सुनिश्चित करेंगे कि एथलीटों के अधिकारों और सम्मान को हमेशा बनाए रखा जाए।

संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं विनेश फोगाट
पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनने के बाद विनेश फोगाट ने जब वजन के चलते अयोग्यता का सामना किया, तो वह बेहद निराश हो गईं। मेडल मैच की सुबह उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम अधिक निकला था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य करार दिया गया। इस निराशा में विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया था।

Tv10 India

Recent Posts

जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई कीड़े से बचाव की दवा, अभियान का आगाज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जनपद के 6 लाख से अधिक बच्चों को स्वस्थ बनाने का…

13 hours ago

विकास कार्यों में ढिलाई पर बिफरे डीएम, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए…

13 hours ago

उत्तराखंड में CM योगी: अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, CM धामी ने किया स्वागत; दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन जिम में की एक्सरसाइज

खास बातें: पैतृक गांव में योगी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय निजी दौरे पर…

13 hours ago

केदारनाथ: मंदाकिनी नदी में कचरा फेंका तो खैर नहीं, प्रशासन सख्त

 केदारनाथ में नदी-पहाड़ियों को कूड़ादान समझने वालों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई…

13 hours ago

15 जून के बाद कॉर्बेट में ‘नो एंट्री’: ढिकाला जोन बंद होने से पहले टाइगर सफारी के लिए उमड़ा हुजूम

खास बातें: अलर्ट: मानसून के चलते 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रहेगा कॉर्बेट का…

14 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर @ 1 Year: जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, हमेशा के लिए बदल गई देश की रक्षा रणनीति

खास बातें: श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

16 hours ago