UTTARAKHAND

रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल में दिल्ली की महिला की संदिग्ध मौत, हड़कंप

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर/पंतनगर। थाना क्षेत्र स्थित सिडकुल के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली से आई एक महिला का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतका के बिजनेस पार्टनर से पूछताछ कर रही है, जिसके साथ वह होटल में ठहरी हुई थी।

बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी थी महिला
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के लोदी रोड स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र की रहने वाली ज्योति शर्मा (40) अपने बिजनेस पार्टनर अमित के साथ होटल रेडिसन ब्लू आई थी। अमित दिल्ली के छतरपुर (फतेहपुर बेरी) का निवासी बताया जा रहा है। बुधवार (1 अप्रैल) को ज्योति का शव कमरे के भीतर मिलने से होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पंतनगर पुलिस को दी गई।

फॉरेंसिक टीम ने खंगाला कमरा
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत स्वाभाविक है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतका के मोबाइल और होटल रजिस्टर के आधार पर उनके परिजनों को दिल्ली में सूचना दे दी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के घेरे में बिजनेस पार्टनर
चूंकि ज्योति अपने पार्टनर अमित के साथ ठहरी हुई थी, इसलिए पुलिस अमित से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय कमरे में कौन-कौन मौजूद था। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसे लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

कोट::
“महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।”
— अजय गणपति, एससपी ऊधम सिंह नगर।

Tv10 India

Recent Posts

सितारगंज: नारायण पाल की कांग्रेस में वापसी से गरमाया सियासी पारा, स्वागत समारोह के बीच अंतर्कलह भी आई सामने

सितारगंज। विधानसभा चुनाव से पहले सितारगंज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक नारायण…

6 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ धाम के रावल ने की भेंट, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री…

9 hours ago

RBI MPC Meeting: क्या बढ़ेंगी आपकी EMI? अगले हफ्ते होने वाली बैठक में रेपो रेट पर आ सकता है बड़ा फैसला

मुख्य बिंदु: बैठक की तिथि: 6 अप्रैल से 8 अप्रैल। रेपो रेट: बदलाव की संभावना कम (यथास्थिति…

10 hours ago

बदरीनाथ धाम: धार्मिक कार्यक्रमों के लिए परमिशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान

चमोली (उत्तराखंड): विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम की यात्रा को और अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए…

10 hours ago

RBI का ‘हंटर’ चलते ही संभला रुपया: 95 के रिकॉर्ड निचले स्तर से 93.19 पर आई भारतीय मुद्रा; जानिए क्या है केंद्रीय बैंक का ‘मास्टरस्ट्रोक’

मुंबई: भारतीय मुद्रा बाजार में गुरुवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सोमवार को अमेरिकी…

16 hours ago

IPL 2026, LSG vs DC: 26 रन पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ समीर रिजवी ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत; दिल्ली की लगातार 5वीं फतह

लखनऊ (इकाना स्टेडियम): आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर…

16 hours ago