Categories: Web StoriesWORLD

इंडोनेशिया के ज्वालामुखी पर विराजमान 700 वर्ष पुरानी गणेश प्रतिमा!

ज्वालामुखी पर विराजमान 700 वर्ष पुरानी गणेश प्रतिमा!

देहरादून: देश ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। इंडोनेशिया ऐसा ही एक देश है। वहां तो गणेश जी की इतनी मान्यता है कि वहां के 20 हजार के नोट पर भी उनकी तस्वीर है। इंडोनेशिया में कुल 141 ज्वालामुखी मौजूद हैं, जिनमें से 130 अब भी सक्रिय हैं, यानी इनमें जब-तब विस्फोट होता रहता है। इन्हीं में से एक है माऊंट ब्रोमो पहाड़ पर बना ज्वालामुखी। दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक होने की वजह से इंडोनेशिया जाने वाले सैलानियों के लिए इसके बहुत से हिस्सों तक जाने की मनाही है, लेकिन ज्वालामुखी का खतरनाक होना भी यहां के लोगों को इसके मुहाने पर बने गणेश मंदिर में जाने से रोक नहीं पाता। माना जाता है कि गणेश पूजा से ही वे अब तक सुरक्षित हैं। माऊंट ब्रोमो का मतलब स्थानीय जावानीज भाषा में ब्रह्मा जी से है। हालांकि यहां पर मंदिर गणेश जी का है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह प्रमुख मूर्ति 700 सालों से वहां है, जो उनके पूर्वजों ने स्थापित की थी। मान्यता के अनुसार यही गणेश मूर्ति जलते हुए ज्लावामुखी के पास होने के बाद भी अब तक उनकी रक्षा करती आ रही है।

Tv10 India

Recent Posts

कर्णप्रयाग में आपदा पीड़ितों का हंगामा: 50 करोड़ के सुरक्षा कार्य की मशीनें रोकीं, बोले- पहले घरों का मुआवजा दो; सरकार का पुतला फूंका

कर्णप्रयाग (चमोली) | उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में पिछले 4 सालों से भू-धंसाव (Land…

17 hours ago

देहरादून शूटआउट: मॉर्निंग वॉक पर मारे गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिवार ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

देहरादून | देहरादून के मसूरी रोड पर 30 मार्च को हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले…

17 hours ago

अग्निवीर देश की सुरक्षा के लिए खतरा, युवाओं के भविष्य के लिए घातक

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर यात्रा का चौथा चरण पहुंचा खटीमा खटीमा। उत्तराखंड…

17 hours ago

चमोली में प्रशासन का बड़ा एक्शन: गोपेश्वर में ‘आरोग्य अल्ट्रासाउंड सेंटर’ सील, रेडियोलॉजिस्ट मिला नदारद; रिकॉर्ड में भी भारी खामियां

गोपेश्वर (चमोली) | उत्तराखंड के चमोली जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध अल्ट्रासाउंड को रोकने…

17 hours ago