Categories: sports news

दिल्ली का दबदबा, राजस्थान की शानदार जीत: खेल जगत की दस चर्चित सुर्खियाँ

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में 28 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच में 10 रनों से जीत हासिल की तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल करने के साथ अपनी जगह प्लेऑफ के लिए लगभग पक्की कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 257 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए मुंबई की टीम 247 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। वहीं लखनऊ की टीम ने राजस्थान को मैच में 197 रनों का टारगेट दिया था और उसे उन्होंने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 9 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में सफलता हासिल की।

  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में 40 ओवरों में कुल 504 रन बने। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने जैक फ्रेजर मेकगर्क के 84 और ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में 257 रनों का स्कोर बनाया था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से तिलक वर्मा के बल्ले से 32 गेंदों में 63 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मुंबई को इस मैच में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमाल और रसिख डार सलाम ने 3-3 विकेट हासिल किए।
  • आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रदर्शन सबसे शानदार देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में टीम को 20 ओवरों में 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए इस सीजन अपनी 8वीं जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए इस मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 71 जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान की अब इस सीजन प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो चुकी है।
  • आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद टीम का साथ छोड़ दिया है। सिकंदर ने इस बात की जानकारी एक्स पर पोस्ट करते हुए दी। दरअसल जिम्बाब्वे की टीम को 3 मई से बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसमें सिकंदर रजा खेलते हुए दिखाई देंगे जो जिम्बाब्वे टी20 टीम के कप्तान भी हैं।
  • पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 9 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में सफलता हासिल की। पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे, जिसके बाद कीवी टीम 19.2 ओवरों में 169 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट हासिल किए।
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 46वां मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई की टीम को अपने पिछले 2 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे वह प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पहुंच गई है। सीएसके ने अब तक 8 मैचों में 4 में जीत जबकि 4 में हार का सामना किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्हें अपने पिछले मैच में हार का सामना जरूर करना पड़ा था, लेकिन टीम प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

19 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

19 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

23 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago