मसूरीः पानी वाला बैंड के पास सुबह एक बस रोड पर पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे।
जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।
बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को चालक जसवंत (25) निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था।
देहरादून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर…
ऑपरेशन प्रहार: वैगनआर कार से तस्करी कर लाए जा रहे थे 6 तमंचे और 1…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित विशेष…
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए शनिवार तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर…
रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रूह कंपा…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम…