Categories: Business

अदाणी ग्रुप का तीखा प्रहार: सुप्रीम कोर्ट से खारिज आरोपों को फिर से उछाल रहा है हिंडनबर्ग शॉर्टसेलर

नई दिल्ली: अदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण और ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहले से सार्वजनिक जानकारी से चुनिंदा टुकड़े उठाए गए हैं, ताकि पहले से तय निष्कर्षों पर पहुंचा जा सके। उन्होंने इसे निजी लाभ के लिए की गई साजिश बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में तथ्यों और कानून की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

अदाणी ग्रुप ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है और सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2023 में इन्हें पहले ही खारिज कर दिया था। बयान में कहा गया है, “हम फिर से दोहराते हैं कि विदेशों में हमारे सभी निवेश पूरी तरह पारदर्शी हैं और सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। इस शरारतपूर्ण रिपोर्ट में जिन व्यक्तियों के नाम हैं, उनके साथ अदाणी ग्रुप का कोई कारोबारी संबंध नहीं है।”

ग्रुप ने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट हमारी छवि को धूमिल करने की एक संगठित कोशिश है। अदाणी ग्रुप पूरी पारदर्शिता के साथ सभी आवश्यक नियमों का पालन करता है। उन्होंने इस रिपोर्ट को बदनाम शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा भारतीय कानूनों की अवहेलना कर ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिश करार दिया।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

1 hour ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

10 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

11 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

11 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

11 hours ago