देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ थीम पर जश्न की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार (23 मार्च) से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे। यह आयोजन 25 मार्च तक चलेगा और इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा।
रविवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की।
इस बार सरकार के चार साल के जश्न को जनसेवा से जोड़ा गया है। परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही विभाग द्वारा कई काउंटर लगाए जाएंगे, जहाँ:
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिजली और साउंड सिस्टम में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…