देहरादून: उत्तराखंड के आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश में कोचिंग सेंटरों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली की घटना की पुनरावृत्ति उत्तराखंड में न हो, इसके लिए कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए एक अभियान चलाया जाए।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रदेश के कोचिंग सेंटर मानक के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से, बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी की व्यवस्था न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। डॉ. अग्रवाल ने उन मामलों में शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाने के निर्देश भी दिए हैं।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…