Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand News: जंगलों में लगी आग, आबादी का रुख कर रहे तेंदुए

रानीखेत(अल्मोड़ा): जंगलों में लगी आग के बाद वन्यजीव, खासकर तेंदुए आबादी का रुख कर रहे हैं इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में इन दिनों आबादी के नजदीक तेंदुए नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। बमस्यू, बजोल गांव के पास एक बड़ा तेंदुआ नजर आया, इसकी मोबाइल में तस्वीर कैद हुई है। चार दिन पूर्व भी रानीखेत में नगर के बीचो-बीच छावनी परिषद कार्यालय में भी एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था।वन विभाग के मुताबिक जंगलों में आग लगने के बाद तेंदुए आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने बजोल, बमस्यूं, बजीना डौरब गांवों में 12 से अधिक गोवंशीय पशु और बकरियों मारा था। घरों के आंगन से कुत्तों को उठाकर ले जाने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बीते शनिवार देर शाम बजोल के पास एक तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया, इसकी तस्वीर रानीखेत बाजार से अपने आवास सीएचसी शलंगी को जा रही डॉ. अदिति कटियार ने मोबाइल में कैद की। ग्रामीण चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक मेहरा, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह ने कहा कि आए दिन तेंदुआ गांव के नजदीक पहुंच रहा है। इससे लोगों के साथ ही वन विभाग भी चिंतित है।

वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत, तापस मिश्रा ने बताया कि जंगलों में लगी आग के बाद भोजन की तलाश में वन्यजीव आबादी में पहुंच रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी। लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago