Categories: UTTARAKHAND

UKPSC: प्रदेश के छह विभागों में दूसरी बार हुई भर्ती परीक्षा, चयन हुआ लेकिन अब तक कोई नौकरी नहीं मिली

देहरादून:प्रदेश के छह विभागों में हुई सहायक अभियंताओं के 150 पदों की भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को शासन ने एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश को संबंधित विभाग ताक पर रखे हुए हैं। यही वजह है कि आदेश हुए दो महीने होने को हैं चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नौकरी नहीं मिली। यह हाल तब है, जबकि पहली बार में हुई भर्ती परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द कर दी गई।

वहीं, अब दूसरी बार चयन के बाद भी अभ्यर्थियों को विभाग नौकरी देने में लगातार टालमटोल कर रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न छह विभागों में सहायक अभियंताओं और सहायक विद्युत निरीक्षक के पद के लिए अप्रैल 2022 में भर्ती परीक्षा कराई गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के मुताबिक पहली बार में पेपर लीक की वजह से भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

अगस्त 2023 में फिर से भर्ती परीक्षा कराई गई। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 14 मार्च 2024 को राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसके बाद चुनाव आचार संहिता की वजह से उन्हें नियुक्ति नहीं मिली। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद छह मई 2024 को शासन ने सभी छह विभागों को चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति देने का आदेश दिया।


अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता ललित मोहन रयाल की ओर से संबंधित विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्राधिकारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति देंगे। आदेश में यह भी कहा गया कि चयनित अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच, चरित्र का सत्यापन, नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण करने के साथ-साथ करा लिया जाएगा, लेकिन चयनित शासन के इस आदेश के बावजूद नियुक्ति के लिए पिछले करीब दो महीने से भटक रहे हैं। उधर नियुक्ति में देरी की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाए जाने हैं।

इन विभागों के इतने अभ्यर्थियों का है मामला

देहरादून। प्रदेश के छह विभागों ग्रामीण निर्माण विभाग में 24 सहायक अभियंताओं, लघु सिंचाई में 8, सिंचाई विभाग में 44, पेयजल में 20, आवास विभाग में 14 एवं लोक निर्माण विभाग में 42 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति मिलनी है। इसके अलावा ऊर्जा विभाग में 2 सहायक विद्युत निरीक्षकों को नियुक्ति दी जानी है

चयनित सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, शासन से आदेश मिलने पर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। -जयपाल सिंह, प्रमुख अभियंता, सिंचाई

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 mins ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

28 mins ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

23 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

23 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago