चमोली:बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को लामबगड़ के पास एक यात्री वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में दस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार के लिए निकला ट्रेंपो ट्रैवलर लामबगड़ के पास जेपी कंपनी के सामने अचानक पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जेपी अस्पताल में पहुंचाया।
गोविंदघाट थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि वाहन में बिहार, लखनऊ, उज्जैन, अमेठी और हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे। चालक पवनेश कुमार ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ी से टकराकर पलट गया। दस यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार जेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…