UTTARAKHAND

अल्पसंख्यक वर्ग को मिले योजनाओं का लाभ, करें अधिक से अधिक प्रचार: फरजाना

लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की समीक्षा की

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रूद्रपुर। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के विकास को लेकर प्रयासरत है। अल्पसंख्यक वर्ग खासकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये। इसके लिए अफसरान अधिक से अधिक योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।
विकास भवन सभागार में जनपदीय अधिकारियों की बैठक लेकर उपाध्यक्ष बेगम ने विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया। उन्होने कहा कि सभी विभाग अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाए। कहा कि सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं से लाभान्वित पात्रों का विवरण लिया।
उपाध्यक्ष ने पुलिस विभाग के अधिकारी को वर्ष 2024 से लंबित तीन शिकायतो पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। लापरवाही पर विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आयोग के सदस्य नफीस अहमद, शारिक मलिक, शकील अहमद, सुरेन्द्र कुमार जैन, सचिव जेएस रावत, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

2 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 11,000 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

2 hours ago

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज़: पौड़ी जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स

पौड़ी/श्रीनगर | उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली 'चारधाम यात्रा-2026' के लिए पौड़ी…

3 hours ago

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

3 hours ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

4 hours ago