नैनीताल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को इसी पावन अवसर पर अमेरिका से पहुंचे भक्त मैक्स विलियम्स के लिए यह यात्रा एक भावुक और दिव्य अनुभव बन गई। बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कदम रखते ही उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा नीब करौरी महाराज उनके स्वागत के लिए खड़े हैं।
मैक्स ने अपनी इस यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में उनके मन में आध्यात्मिक जीवन को लेकर कई तरह के सवाल थे, जिनके उत्तर उन्हें नहीं मिल पा रहे थे। इस दौरान उनके एक मित्र ने उन्हें प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु रामदास (रिचर्ड अल्पर्ट) के प्रवचनों से परिचित कराया। रामदास के माध्यम से ही मैक्स को बाबा नीब करौरी महाराज और उनकी अद्वितीय लोक-कल्याणकारी शिक्षाओं के बारे में जानने का अवसर मिला।
बाबा की शिक्षाओं से गहराई से प्रभावित होने के बाद, मैक्स ने अपने जीवन को बाबा के सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में वर्ष 2022 में वह अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित ताओस आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां लगातार दो वर्षों तक सेवा कार्य किया और बाबा के संदेश “सबकी सेवा करो, सबसे प्रेम करो” को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। मैक्स ने बताया कि दो वर्षों की निरंतर सेवा के उपरांत उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराज जी के चरणों में समर्पित करने का निर्णय लिया।
पहली बार भारत और विशेष रूप से कैंची धाम पहुंचे मैक्स ने कहा कि यहां आकर उन्हें जिस मानसिक और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। उन्होंने मंदिर परिसर की पवित्रता, दिव्य वातावरण और स्थानीय लोगों के सरल व दयालु व्यवहार की अत्यधिक प्रशंसा की।
स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को सुगमता से नियंत्रित करने के लिए मैक्स ने स्थानीय प्रशासन और नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की भी खुले मन से सराहना की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद जिस मुस्तैदी और अनुशासन के साथ पुलिस व्यवस्था संभाल रही है, वह बेहद सराहनीय है।
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…