Categories: WORLD

अमेरिका के फैसले से ईरान को बड़ा झटका, भारत की चिंता बढ़ी!

वाशिंगटन: अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने मंगलवार को ईरान के तेल का परिवहन करने वाली 35 कंपनियों और जहाजों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए। इन प्रतिबंधों में भारत की दो कंपनियों के नाम भी शामिल हैं।

भारत की जिन कंपनियों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें विजन शिप मैनेजमेंट एलएलपी, जो ‘फोनिक्स’ का प्रबंधन और संचालन करती है, और टाइटशिप शिपिंग मैनेजमेंट (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख हैं।

कई देशों की कंपनियां बनी निशाना

इन प्रतिबंधों की चपेट में भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, चीन, लाइबेरिया और हांगकांग की कंपनियां और जहाज भी आए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को इजराइल पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में की गई है। इसके साथ ही ईरान ने 11 अक्टूबर के प्रतिबंधों के बाद अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज करने की घोषणा की थी।

अमेरिका का आरोप: “तेल की कमाई से आतंक को बढ़ावा”

अमेरिकी आतंकवाद और वित्तीय खुफिया विभाग के कार्यवाहक अवर सचिव ब्रैडली टी. स्मिथ ने कहा, “ईरान अपने तेल व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल परमाणु कार्यक्रमों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन निर्माण के साथ-साथ आतंकवादियों को समर्थन देने में कर रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने का खतरा है।”

स्मिथ ने यह भी कहा कि अमेरिका इन अवैध गतिविधियों में शामिल जहाजों और कंपनियों को रोकने के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करेगा।

भारत पर असर की चिंता

भारत पर इन प्रतिबंधों का क्या असर होगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। लेकिन दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों और भारतीय कंपनियों के हितों पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

16 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

17 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago