देहरादून: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। सुभाष मार्ग स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों, और स्वरोजगार कर रहे दिव्यांगजनों को राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए मुफ्त उपकरण और छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन IAS कोचिंग उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम उन दिव्यांग नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और साहस से न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि समाज के नजरिए को भी सकारात्मक रूप से बदलने का काम किया।”
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन आज सरकारी दफ्तरों से लेकर खेल के मैदान तक हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नायक न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है, जैसे अस्पताल, बस अड्डे, और अन्य सार्वजनिक इमारतों में विशेष इंतजाम।
समारोह में विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव समाज कल्याण नीरज खैरवाल, और आयुक्त दिव्यांगजन प्रकाश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी की ये घोषणाएं न केवल दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और प्रेरणास्रोत बनने का मौका देंगी।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…