UTTARAKHAND

अंकिता भंडारी केस: वायरल ऑडियो मामले में बड़ा अपडेट, आज एसआईटी को अपना मोबाइल सौंपेंगी उर्मिला सनावर

देहरादून/हरिद्वार: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में आज (मंगलवार) जांच एक कदम और आगे बढ़ेगी। मामले में पूछताछ के बाद आज उर्मिला सनावर अपना मोबाइल फोन विशेष जांच दल (SIT) के सामने जमा कराएंगी। एसआईटी द्वारा मोबाइल फोन और संबंधित ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा, ताकि इसकी सत्यता प्रमाणित हो सके।

क्या है पूरा मामला?
पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई संदर्भ सामने आए थे, जिसके बाद पूरे प्रदेश में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके साथ ही, कई अन्य मामले दर्ज होने के चलते पुलिस कप्तान ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी कर चुकी है पूछताछ
एसआईटी इस मामले में दोनों पक्षों से सवाल-जवाब कर चुकी है। बीते बृहस्पतिवार को उर्मिला सनावर से पूछताछ की गई थी, जबकि शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर से जांच टीम ने सवाल किए थे। पूछताछ के दौरान ही उर्मिला ने अपना मोबाइल फोन जमा करने की बात कही थी।

इस संबंध में महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती महाराज ने जानकारी दी कि मंगलवार को उर्मिला सनावर जांच में सहयोग करते हुए अपना मोबाइल फोन एसआईटी को सौंपेंगी। अब सबकी निगाहें फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर टिकी होंगी, जिससे इस वायरल ऑडियो का सच सामने आ सकेगा।

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

18 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

24 hours ago